फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trouble found in inspection

पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Tue, 06 Sep 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Sep 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Trouble found in inspection
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के लोग । - फोटो : Rajesh Kumar
यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करने निकले पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के सदस्य गोरखपुर जंक्शन पर व्यवस्थाओ से संतुष्ट नहीं दिखे। प्लेटफार्म आठ व नौ पर यात्री सुविधाओं को उन्होंने सबसे खराब बताया। सदस्यों ने पड़ताल के बाद सुविधाओं पर 10 में पांच नंबर दिए। यही नहीं, उन्होंने धंसे प्लेटफार्म की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को देने की भी बात कही।
विज्ञापन



दोपहर करीब 12.30 बजे निरीक्षण करने के लिए आई टीम प्लेटफार्म दो पर बने वेटिंग हॉल से तो संतुष्ट दिखी, लेकिन जनाहार की व्यवस्था में उसे खामियां भी मिलीं। टीम के सदस्य जब प्लेटफार्म एक पर पूछताछ केंद्र के सामने लगे एएच व्हीलर के पास एक स्टाल पर गए तो वहां मौजूद वेंडर भाग गया। एरिया मैनेजर ने उसे बुलाया तो सदस्यों ने उससे परिचय पत्र मांगा। वेंडर परिचय पत्र दिखा नहीं सका। टीम के सदस्यों ने भविष्य में उसे परिचय पत्र साथ रखने की हिदायत दी। जनाहार पहुंची पैसेंजर सर्विसेज कमेटी की टीम ने किचन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान चावल पकाने वाले कुकर को तत्काल बदलने को कहा।
विज्ञापन



टीम जब प्लेटफार्म नौ पर पहुंची तो वहां धंसे पत्थरों पर हैरानी जताई और कहा कि इसका निर्माण ठीक नहीं किया गया है। प्लेटफार्म पर यात्री फिसल सकते हैं। वे कभी भी गिर सकते हैं। इसकी रिपोर्ट बोर्ड मीटिंग में रखी जाएगी। टीम के सदस्यों ने कैंट स्टेशन पर भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और यात्रियों से फीड बैक लिया। इसके पूर्व खलीलाबाद स्टेशन के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था पर टीम के सदस्य सतुष्ट नहीं थे। वहां पूछताछ में एक महिला यात्री ने अलग आरक्षण काउंटर और स्वचालित सीढ़ी लगवाने का सुझाव दिया। टीम में कैलाश नाथ शर्मा, राकेश कुमार सिंह, दिलीप पांडेय और पंचम लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed