फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   trauma center will open in district hospital

जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर खुलेगा

Fri, 05 Feb 2016 08:29 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
trauma center will open in district hospital
जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर खोलने की पहल शुरू कर दी गई है। शासन की ओर से इसके लिए जगह की मांग की गई है। पत्र आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने भी तेजी दिखाते हुए आरडीसी (क्षेत्रीय निदान केंद्र) के सामने खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया है। हालांकि, अभी इस पर आखिरी मोहर नहीं लग पाई है। जल्द ही जमीन की रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


सड़क हादसों या किसी भी बड़े हादसे से निपटने के लिए ट्रॉमा सेंटर की जरूरत होती है। यह सेंटर अभी तक सिर्फ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध है। हादसे के बाद मरीज पहले जिला अस्पताल आते हैं और यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। कई बार गंभीर रूप से घायल लोगों की रेफर करने के दौरान मौत तक हो जाती है। इनको रोकने के लिए ट्रॉमा सेंटर की पहल की गई है। सबकुछ ठीक रहा तो जिला अस्पताल में भी ट्रॉमा सेंटर खुल जाएगा। इससे उन लोगों को भी राहत मिलेगी जिनके लिए मेडिकल कॉलेज दूर हैं और मजबूरी में प्राइवेट नर्सिंग होम इलाज कराने जाते हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से जमीन मांगी गई है। आरडीसी के सामने की जगह को चिह्नित किया गया है अन्य स्थानों की भी  तलाश की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed