फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train timing has been changed but on googal old timing

ट्रेनों का समय बदला, गूगल पर जस का तस

Sun, 03 Nov 2019 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
train timing has been changed but on googal old timing
ट्रेनों का समय बदला, गूगल पर जस का तस
विज्ञापन

गोरखपुर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। कई ट्रेनों का समय बदल गया है। यह बदलाव पांच मिनट से आधे घंटे तक है, लेकिन रेलवे से संबंधित जानकारी देने वाली कई वेबसाइटों ने अभी भी ट्रेनों के समय को अपडेट नहीं किया है। www.cleartrip.com, m.holidayiq.com, www.makemyrtip.com आदि कई ऐसी वेबसाइट हैं, जिन पर ट्रेनों का पुराना समय ही दर्शाया जा रहा है। जबकि इनका समय दो जुलाई और 15 अगस्त को ही बदल चुका है। इन साइटों पर सर्च कर जानकारी लेने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही हैं अथवा दौड़ते हुए ट्रेन पर चढ़ना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी से सफर करने वाले यात्रियों को है। इस ट्रेन का समय 35 मिनट बदला है। शनिवार को बगैर अपडेट वाली साइटों पर समय देखकर स्टेशन पहुंचे कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट गई तो एक अन्य यात्री की किस्मत अच्छी थी कि ट्रेन चली और फिर क्षण भर के लिए रुकी और वे ट्रेन में पकड़ने में सफल हो गए। अगर आपको ऑनलाइन सही जानकारी चाहिए तो रेलवे की अधिकृत वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर जाना होगा।
इन ट्रेनों का समय बदला
- 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 5.30 बजे रवाना हो रही है।
- 12532 लखनऊ जं. गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं. से शाम 4.05 बजे रवाना हो रही है।
- 12571 गोरखपुर-एनवीटी वाया बढ़नी हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम 6.45 बजे रवाना हो रही है।
- 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम 6 बजे रवाना हो रही है।
- 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस गोरखपुर दोपहर 12.45 रवाना हो रही है।
- 15008 लखनऊ जं. वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस देवरिया सदर से 07.42 बजे रवाना हो रही है।
- 11082 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस भटनी जं. से दोपहर 2.30 बजे रवाना हो रही है।
- 15008 लखनऊ जं. वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस मऊ जं से 10.02 बजे रवाना हो रही है।
- 15017 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी से दोपहर 1.10 बजे रवाना हो रही है।
- 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस गोरखपुर से रात 12:15 रवाना हो रही है।
- 15621 कामाख्या-आनंद विहार साप्ताहिक गोरखपुर से रात में 2:40 बजे रवाना हो रही है।
- 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर से दोपहर 2 बजे रवाना हो रही है।
- 15651 लोहित एक्सप्रेस गोरखपुर से दोपहर 2 बजे रवाना हो रही है।
- 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर दोपहर 2 बजे रवाना हो रही है।
- 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस गोरखपुर से अपराह्न 3:30 बजे रवाना हो रही है।
- 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस गोरखपुर से दोपहर 12:35 बजे रवाना हो रही है।
- 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस गोरखपुर से दोपहर 2 बजे रवाना हो रही है।
- 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम 4:05 बजे रवाना हो रही है।
- 12554 वैशाली एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 9: 10 रवाना हो रही है।
- 15114 छपरा- लखनऊ जं. एक्सप्रेस गोरखपुर से दोपहर 1.55 बजे रवाना हो रही है।
- 15070 बादशाहनगर गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस बादशाहनगर से शाम 4.55 बजे रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed