फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three central minister meet to aadityanath

तीन केंद्रीय मंत्री पहुंचे मंदिर, महंत से मिले

Sat, 25 Feb 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 25 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
three central minister meet to aadityanath
गोरखनाथ मंदिर में बातचीत करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह व सदर सांसद महंत आदित्यनाथ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
शुक्रवार को केंद्र सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होेंने पूजा-अर्चना के बाद महंत आदित्यनाथ से मुलाकात की। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक घंटे तक महंत से गुफ्तगू की।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कई केंद्रीय मंत्री चुनाव अभियान के लिए गोरखपुर को केंद्र बनाए हुए हैं। दूसरे जिलों में भी चुनाव प्रचार के बाद वह लोग रात्रि विश्राम यहीं पर कर रहे हैं। महंत आदित्यनाथ के लगातार बाहर का दौरा करने के कारण मंत्रियों से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। गुरुवार की शाम केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वह वहीं पर रात्रि विश्राम भी किए। जबकि अनंत कुमार होटल में यहां पर ठहरे हुए हैं। वह सुबह आठ बजे मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने वहीं पर नाश्ता लिया आदित्यनाथ से मुलाकात की और फिर चुनाव प्रचार के लिए निकल गए। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10 बजे मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह आदित्यनाथ के साथ उन्होंने एक घंटे तक बातचीत की। किन मुद्दों पर दोनों लोगों की वार्ता हुई कहा नहीं जा सकता। राजनाथ वहां पर भोजन करने के बाद 11 बजे मंदिर से निकल गए। सभी मंत्रियों को विदा करने के बाद महंत आदित्यनाथ 11:30 बजे मंदिर से कैंपियरगंज के लिए निकले। वहां से वह सीधे एयरपोर्ट पहुंचे। डेढ़ बजे वह श्रावस्ती जिले के भिनगा के लिए निकल गए। उसके बाद उनका कार्यक्रम फैजाबाद और सुल्तानपुर में लगा था। जहां पर आयोजित जनसभा को संबोधित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed