{"_id":"5de8c41c8ebc3e54a0090db9","slug":"three-arrested-with-duplicate-notes-worth-51-thousand-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 51 हजार के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, जांच मे जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 51 हजार के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार, जांच मे जुटी पुलिस
Thu, 05 Dec 2019 02:17 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने गुरुवार सुबह 51 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से दो रुद्रपुर और एक रामपुर कारखाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बेलवानिया बाजार में यह कार्रवाई की और उन्हें पकड़ लिया गया। तीनों ने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार और सन्नी कुमार बताया है। उनके पास से 51 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन