{"_id":"57cedcfd4f1c1bb030318de3","slug":"the-patients-of-other-desease-are-shifted-from-encephalytis-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस वार्ड से हटाए गए दूसरे मर्ज के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस वार्ड से हटाए गए दूसरे मर्ज के मरीज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसेफेलाइटिस वार्ड में दूसरे मर्ज के मरीजों को भर्ती करने पर शुरू हुई तनातनी का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। प्राचार्य के आदेश के बाद इन मरीजों को इंसेफेलाइटिस वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। गंभीर मरीजों को आई और जे केबिन में रखा गया है। इसके अलावा वार्ड 12 और छह से भी मरीजों को इधर-उधर किया गया है। प्राचार्य ने सभी दवाएं उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया है।
कई दिनों से इंसेफेलाइटिस वार्ड में दूसरे मर्ज के मरीजों को रखने का मामला चर्चा में था। सीएमओ द्वारा दूसरे मर्ज के मरीजों को वार्ड से हटाने के सुझाव पर बाल रोग विभाग की अध्यक्ष ने आपत्ति जताते हुए प्राचार्य से सुझाव मांग था। इस पर प्राचार्य प्रो. राजीव मिश्रा ने मंगलवार को बिना वजह इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों को हटाने का आदेश दे दिया। प्राचार्य मंगलवार को वार्ड में पहुंचे और अपनी मौजूदगी में ही वार्ड से गैर इंसेफेलाइटिस मरीजों को हटवा दिया। इन सब के बीच बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इंसेफेलाइटिस वार्ड में जाना है। इस दौरान कोई खामी न मिले, इसके लिए सारी व्यवस्था सही की जा रही है।

...फिर भी राहत नहीं
100 बेड के वार्ड से दूसरे मर्ज के मरीज को हटाने के बाद भी कोई खास राहत नहीं मिली। वजह साफ है कि मरीजों की संख्या ज्यादा है और एक बेड पर अब भी दो मरीज मौजूद हैं। 122 मरीज होने की वजह से कई बेड ऐसे हैं, जिनपर दो-दो मरीजों को लिटाया गया है।
विज्ञापन