फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The holy ramzan month starts today,

चांद दिखने के साथ रमजान शुरू, पहला रोजा आज

Tue, 07 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 07 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The holy ramzan month starts today,
कंकड शाह के आस्ताने पर तरावीह की नमाज अदा करते लोग। - फोटो : shivharsh
रमजान का चांद दिखने के साथ ही सोमवार की शाम शहर की फिजा बदल गई। मुस्लिम समुदाय में हर ओर खुशियां फैल गईं और सभी एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देते हुए अल्लाह की इबादत में जुट गए। सभी ने अपने गुनाहों की माफी मांगी और खुदा की रहमत का अहसास किया। मंगलवार को पहला रोजा रखा जाएगा और एक महीने बाद खुशियों का त्यौहार ईद धूमधाम से मनाई जाएगी। पहला रोजा करीब साढ़े 15 घंटे का होगा।
विज्ञापन


सोमवार को चांद दिखने के बाद ज्यों ही शहर की जामा मस्जिद से उसकी तस्दीक का डंका बजा, लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और इसे के साथ तरावीह के नमाज की तैयारी शुरू हो गई। अकीदतमंद नहा-धोकर इत्र लगाकर मस्जिदों में पहुंचे और पहले एशा की नमाज अदा की गई। उसके बाद तरावीह की बीस रकात नमाज अदा की गई। मस्जिदों में अकीदतमंदों की लंबी कतारें दिखीं। भीड़ इस कदर बढ़ी कि कई मस्जिदों में जगह कम पड़ गई।
विज्ञापन


तरावीह के लिए सबसे ज्यादा भीड़ उन स्थानों पर देखी गई, जहां कुरान को सात और दस दिनों में मुकम्मल करने का सिलसिला तय किया गया है। मदरसा हुसैनिया, दीवान बाजार, अंजुमन इस्लामिया, नखास चौक, तकिया टोला मस्जिद और गोल्फ  मैदान के पास कंकड़  शाह के आस्ताने पर खासी भीड़ देखी गई। घरों और इबादतगाहों में कुरान शरीफ की तिलावत शुरू हो गई। लोगों ने खुदा की हम्द व सना की और खुदा की इबादत में मशगूल हो गए। रात नौ बजे के बाद शुरू हुई तरावीह की नमाज का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों पर छाई चांदनी की रौनक
तरावीह की नमाज खत्म होने के साथ ही लोग मंगलवार से शुरू होने वाले रोजे की सहरी और इफ्तार की तैयारियों में जुट गए। चांद दिखने के बाद सहरी की तैयारी ने बाजारों की चांदनी बढ़ा दी। जाफरा बाजार, नखास चौक, घंटाघर, इलाहीबाग, घंटाघर और गोरखनाथ जैसे इलाकों मेें सहरी और इफ्तारी के सामानों के लिए पहले सी सजी दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिली। मोहल्ले के नुक्कड़ भी लोगों के उत्साह से लबरेज दिखे। कहीं सेवइयां खरीदी जा रही थीं तो कहीं खजूर। सेवइयाें व खजूर की क्वालिटी को लेकर लोग संजीदा दिखे। पहले रोजे की तैयारियों के चलते शहर के बाजार रात भर गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed