फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tehsildaar on strike

तहसील दिवस छोड़ धरने पर बैठे तहसीलदार

Tue, 19 Jul 2016 09:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Tehsildaar on strike
तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपनी मांगो को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
जिनके कंधों पर धरना खत्म कराने की जिम्मेदारी है, मंगलवार को वही धरने पर बैठे दिखे। वेतन विसंगति दूर करने और तनख्वाह बढ़ाने आदि मांगों को लेकर जिले की सभी तहसीलों के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। मांगें पूरी न करने पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने तहसील दिवस का बहिष्कार कर विरोध जताया। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से अध्यक्ष राजस्व परिषद को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी भेजा। चेतावनी दी कि अगर उनक ी मांगें नहीं पूरी की गईं तो वे राजस्व से जुड़े सभी कामों का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राजस्व (प्रशासनिक) संघ के बैनर तले धरने पर बैठे जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का कहना था कि कई सालों से नायब तहसीलदार को ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 4800 तथा 16 वर्ष की सेवा वाले तहसीलदारों को दूसरा एसीपी 6600 दिए जाने की मांग संवर्ग द्वारा की जा रही है मगर शासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा। यही नहीं, गंभीर तो यह है कि विभिन्न विभागों के 25 ऐसे पद धरकों के वेतन बढ़ा दिए गए जिनके वेतन छठे वेतन आयोग लागू होने से पूर्व नायब तहसीलदार से कम थे। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं पूरी होने पर संघ ने चरणवार आंदोलन की रणनीति बनाई गई है। इसी के तहत पहले चरण में पांच जुलाई से 15 जुलाई तक संवर्ग के सदस्यों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन हुआ। दूसरे चरण के ही तहत मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed