फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teacher fraud in gorakhpur

फर्जी शिक्षक भर्ती : पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 11 Dec 2019 07:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
teacher fraud in gorakhpur
फर्जी शिक्षक भर्ती : पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वालों से धन उगाही करने के आरोप में पकड़े गए पांच कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसटीएफ ने कैंट थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में जांच पूरी कर आरोपियों के सरकारी सेवा में होने की वजह से विधिक राय मांगी थी। विधिक सलाह आने पर पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फर्जी शिक्षक भर्ती मामले की जांच एसटीएफ गोरखपुर कर रही है। यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को सूचना मिली थी कि बीएसए सिद्धार्थनगर के स्टेनो हरेंद्र सिंह, उसका बाजार के प्राथमिक विद्यालय विभटिया में तैनात शिक्षक सच्चिदानंद पांडेय, प्राथमिक विद्यालय दुर्गजोत में तैनात शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा के पति अवधेश के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों से धन उगाही कर रहे हैं। बलरामपुर जिले के रतनपुर गौरा निवासी बाबूलाल चौधरी और गोंडा जिले के तरबगंज जमुथा निवासी चंद्रदेव पांडेय के जरिए लेनदेन होता है।
विज्ञापन

इसी आधार पर एसटीएफ ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कैंट पुलिस को सौंपा था। कैंट पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया है।
..
वर्जन
मामले की विवेचना पूरी होने के बाद विधिक राय व सरकारी अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलते ही मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट भेज दिया गया है।
सुमित शुक्ला, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed