{"_id":"5df257658ebc3e87917049ff","slug":"suvidha-kendra-in-gorakhnath-mandir-gorakhpur-latest-news-gorakhpur-city-news-gkp3329772101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में सुविधा केंद्र हुआ शुरू, प्रसाद, अंगवस्त्र और धातु की मूर्तियां हैं उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में सुविधा केंद्र हुआ शुरू, प्रसाद, अंगवस्त्र और धातु की मूर्तियां हैं उपलब्ध
विज्ञापन

गोरखपुर। देश-विदेश से गोरखनाथ मंदिर पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर सुविधा केंद्र की अनौपचारिक शुरुआत कर दी गई है। सुविधा केंद्र पर प्रसाद के साथ ही अंगवस्त्र और धातुओं की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं।
गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम महंत योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री गुरु गोरखनाथ मंदिर सुविधा केंद्र तैयार किया गया है। इस केंद्र से श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन और विशेष आरती में शामिल होने की सुविधा मिलेगी। केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए हेल्प डेस्क भी है। इस डेस्क के जरिए वे मंगला आरती, श्री गोरक्ष चालीसा, श्री गुरु गोरक्षनाथ की संध्या आरती, श्री गुरु गोरखनाथ की प्रार्थना की बुकिंग करा सकेंगे। यह बुकिंग वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा लोगों को जल्द ही मिलने लगेेंगी। इन प्रार्थनाओं का प्रसारण मोबाइल फोन पर ऑनलाइन भी देखा जा सकेगा।
केंद्र से मिलेगा महाप्रसाद और अगरबत्ती
श्री गोरक्षनाथ मंदिर सुविधा केंद्र से मंदिर का महाप्रसाद जिसमें मेवे और बेसन मिश्रित लड्डू उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यहां अगरबत्ती, जूट के बैग, अंगवस्त्र के अलावा गुरु गोरक्षनाथ के धातुओं के मूर्तियों की भी बिक्री हो रही है।