{"_id":"e94e8d2fd0bc335f00d0ae54999e9c5b","slug":"student-take-knowledge-for-enterprenureship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को उद्यम शुरू करने की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को उद्यम शुरू करने की जानकारी दी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इंटरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट सेल की ओर से आयोजित कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपना उद्यम शुरू करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर विश्वविद्यालय के 34 विद्यार्थियों को प्रिवेलेज कार्ड दिया गया, जिसके माध्यम से अपना उद्यम शुरू करने के लिए वह इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट (आईईडी) से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
रविवार को विश्वविद्यालय के आईआरटीसी हॉल में आयोजित कार्यशाला के दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट यूपी के निदेशक एएस राठौर ने कहा कि आज अपना उद्यम शुरू करने वाले ज्यादा सफल हुए हैं। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अपना उद्यम शुरू करने में काफी सहायता मिलती है। हालांकि, आज के समय में इंजीनियरिंग के तकरीबन 96 प्रतिशत विद्यार्थी कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। जबकि वह अपना रोजगार शुरू करके न सिर्फ अपना कॅरिअर बना सकते हैं, बल्कि लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा सकते हैं।
आईईडी की विभा त्रिपाठी ने कहा कि कार्यशाला के दौरान 34 विद्यार्थियों को प्रिविलेज कार्ड दिया गया है, जिसके जरिए विद्यार्थी आईईडी से सीधे ऑनलाइन जुड़ गए हैं। ये विद्यार्थी कभी भी आईईडी से संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट सेलेक्शन, रिपोर्ट बनाने समेत अन्य जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर दो उद्यमियों ने विद्यार्थियों को उद्यम के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में राजन श्रीवास्तव, रमाकांत यादव, रजत कुमार, रघुवीर सिंह, शुभम वर्मा, प्रिंस सरगिल, हुसैन असगर, सोनम प्रजापति, उजा मौर्या, साक्षी मिश्रा आदि मौजूद थे।