{"_id":"5df257648ebc3e882254b55d","slug":"state-bank-of-india-health-branch-now-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp332975965","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक के सर्विस मैनेजर घर जाकर देंगे बैंकिंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक के सर्विस मैनेजर घर जाकर देंगे बैंकिंग सुविधा
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय स्टेट बैंक की चीफ जनरल मैनेजर सलोनी नारायण ने बृहस्पतिवार को बैंक रोड स्थित मुख्य शाखा में ही एसबीआई वेल्थ शाखा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खास खाताधारकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोरखपुर में एसबीआई वेल्थ शाखा खोली गई है। रिलेशनशिप मैनेजर इस शाखा के खाताधारकों के घर जाकर भी कैश को छोड़कर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए खाताधारकों रिलेशनशिप मैनेजर को फोन करना होगा। अगर किसी वजह से खाताधारक सप्ताह, दो सप्ताह तक फोन नहीं करते हैं तो मैनेजर फोन करके हालचाल लेंगे।
सलोनी नारायण ने कहा कि वेल्थ शाखा के खाताधारकों को डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध भी कराया जाएगा। उन्होंने कुछ खाताधारकों को वेलकम-किट भी दिया। इस दौरान लखनऊ मंडल के जीएम जीएस राणा, सतीश पटवर्धन, दिग्विजय सिंह रावत, डीजीएम पीसी बरोड़, एजीएम अमित शुक्ला, चीफ मैनेजर मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। इसके पहले सीजीएम सलोनी नारायण ने बैंक के अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए बेहतर बैंकिंग के लिए रणनीति भी बनाई।
27 बैंकों से किया टाई-अप
इस शाखा में केवल स्टेट बैंक के साथ ही अन्य बैंकों के उत्पाद भी खरीदे जा सकते हैं। इसके लिए स्टेट बैंक ने 27 अन्य बैंकों से टाई-अप किया है। विशेषज्ञ बाजार में उपलब्ध अन्य बैंकों की विभिन्न योजनाओं, निवेश की विभिन्न चुनौतियों और खासियतों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
खास खाताधारकों के लिए है यह शाखा
एसबीआई वेल्थ शाखा के कस्टमर देश के किसी भी स्थान की वेल्थ शाखा से बैंकिंग कर सकते हैं। दरअसल स्टेट बैंक के बहुत से एचएनसी (हाई नेटवर्क कस्टमर) हैं, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में उन्हें सामान्य खाताधारकों की तरह लाइन में लगना पड़ता है। ऐसे खाताधारकों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।
लखनऊ मंडल की छठी वेल्थ शाखा
लखनऊ मंडल में लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, बरेली और बनारस एसबीआई वेल्थ की शाखाएं पहले से है। गोरखपुर में छठी शाखा खोली गई है। इस शाखा में पांच मैनेजर स्तर के अधिकारियों की टीम रहेगी। फिलहाल गोरखपुर शाखा की जिम्मेदारी ज्योति यादव को दी गई है। यहां वो सर्विस मैनेजर के रूप में काम करेंगी। उनके साथ प्रियांशु भी होंगे।