फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   social media rumers jail CAA NRC gorakhupur news

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल

Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
social media rumers jail CAA NRC gorakhupur news
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो जाएंगे जेल
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर है। एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने सभी जिले के एसपी को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर किसी ने भी विवाद कराने की कोशिश की तो पुलिस तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। इसी लिहाज से एसपी महराजगंज की छुट्टी भी रद कर दी गई है। एडीजी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान, चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। कहीं पर भी किसी को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है। एडीजी रेंज ने सोमवार को शहर की सड़कों पर खुद ही गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। गोरखपुर के तुर्कमानपुर में भी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन की घटना सामने आ चुकी है। इन सब को देखते हुए एडीजी रेंज जय नारायण सिंह ने सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने पुलिस को सड़क पर उतरकर गश्त करने का आदेश दिया है। साथ ही सीमावर्ती इलाकों में खासकर नेपाल से जुड़े जिले देवरिया, महराजगंज को विशेष सतर्क रहने का आदेश दिया है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के पास पुलिस की मौजूदगी रहेगी ताकि कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना न होने पाए।
विज्ञापन

तीन साल कैद, पांच लाख तक जुर्माना
सोशल मीडिया पर गैरकानूनी एक्टिविटीज के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस होता है। इसमें तीन साल की सजा और पांच लाख रुपये तक जुर्माना लग सकता है।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन को देखते हुए गोरखपुर रेंज में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैलाई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय नारायण सिंह, एडीजी रेंज
स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ी सतर्कता
गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में चल रहे प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। गोरखपुर स्टेशन के अलावा छोटे स्टेशनों पर तैनात रेलकर्मियों, आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है। आरपीएफ की एक कंपनी पहले से ही अतिरिक्त सुरक्षा में लगी है।

स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान सुरक्षा मानकों और स्टेशनों व ट्रेनों की स्थिति की समीक्षा की गई। स्टेशन डायरेक्टर ने मौके से ही आसपास के स्टेशनों पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया कि यदि कोई भी घटना होती है तो तत्काल जीआरपी, आरपीएफ और कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें। बैठक में जीआरपी के थाना प्रभारी राज नारायण यादव, आरपीएफ के एम अंसारी, मंडल वाणिज्य निरीक्षक डीके श्रीवास्तव, स्टेशन उपाधीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed