फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sic serious for medicoleagal

मेडिकोलीगल की समस्या को लेकर एसआईसी गंभीर

Fri, 05 Feb 2016 08:28 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर चिकित्सा विभाग के मेडिको लीगल सर्टिफिकेट (एमएलसी) की व्यवस्था से खासे नाराज हैं। शुक्रवार को गोरखपुर जिला चिकित्सालय और नेबुआ नौरंगिया सीएचसी से बिना एमएलसी के इलाज को पहुंचे दो मरीजों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सर्टिफिकेट बनाने से इनकार कर दिया और इसे लेकर एसआईसी से शिकायत की। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इसकी लिखित शिकायत एडी हेल्थ और सीएमओ से करेंगे।
विज्ञापन

 पूर्व प्राचार्य प्रो. केपी कुशवाहा से भी इमरजेंसी मेडिकल अफसरों ने अपना विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भी लिखा था। लेकिन इसका असर कुछ दिन ही रहा, व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर आ गई। इमरजेंसी मेडिकल अफसरों की नाराजगी शुक्रवार को तब फिर सामने आ गई जब बृहस्पतिवार को विन्ध्यवासिनी नगर में गोली का शिकार हुए आलोक श्रीवास्तव को जिला अस्पताल ने बिना एमएलसी के मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इसे लेकर अभी कवायद चल ही रही थी कि नेबुआ नौरंगिया सीएचसी से बिना मेडिको लीगल सर्टिफिकेट के रेफर होकर आए दुर्घटना में घायल 12 वर्ष के अफजल की कॉलेज में इलाज के दौरान ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एक साथ दो मामले देख मौके पर तैनात इमरजेंसी डॉक्टर ने दोनों ही मामलों में एमएलसी बनाने से इनकार कर दिया। अफजल के परिजनों ने भी यह लिखवाकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उसे सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, बाद में कहासुनी के बाद आलोक श्रीवास्तव का सर्टिफिकेट देर शाम बना दिया गया। लेकिन इसे लेकर इमरजेंसी में पूरे दिन कवायद चलती रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिको लीगल को लेकर जिला चिकित्सालय, सीएचसी और पीएचसी के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से कॉलेज प्रशासन को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर बहुत जल्द एडी हेल्थ और सीएमओ को चिट्टी लिखी जाएगी और तीनों स्थानों के डॉक्टरों को इसके लिए सख्ती बरतने के लिये कहा जाएगा।
प्रो. राम कुमार, एसआईसी, नेहरू चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed