{"_id":"57b5d2794f1c1bd0596ec069","slug":"sharvani-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावणी पूर्णिमा पर गूंजे वेदमंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावणी पूर्णिमा पर गूंजे वेदमंत्र
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 18 Aug 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर में श्रावणी उपाकर्म एवं सप्तऋषि पूजन करते अखिल भारतीय विद्वत महासभा के लोग
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावणी पूर्णिमा पर कई स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भारतीय विद्वत महासभा की ओर से गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर श्रावणी उपाकर्म मनाया गया। विद्वानों, पुरोहितों और यज्ञोपवीत पहनने वालों ने सामूहिक रूप से महासंकल्प के साथ वेदमंत्रों का पाठ किया।
यह पाठ महासभा के महामंत्री पं. बृजेश पांडेय और पं. राजेंद्र शुक्ल के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। उपाकर्म के क्रम में सबसे पहले आचमन करने के बाद शरीर शुद्धि के लिए पंचगण्य प्राशन संस्कार किया गया। उसके बाद हेमाद्रि संकल्प के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। भस्म, मृत्तिका और गोमय से स्नान करने के बाद चिचिहिड़ा, दूर्बा, कुश से मार्जन कर स्नान किया गया और फिर गायत्री मंत्र का जप व रुद्री का पाठ किया गया। इसके बाद विद्वतजनों ने सप्तऋषियों को चंदन, अक्षत, फूल, धूप, नैवेद्य, फल, मीठे, वस्त्र व दक्षिणा अर्पण किया और यज्ञोपवीत का पूजन कर शरीर में धारण किया। इस दौरान कुलदीप पांडेय, पं. रमेश पांडेय, पं. राजेश मिश्र, पं. देवेंद्र प्रताप मिश्र, अश्वनी कुमार मिश्र, पं. मेघराज मिश्र आदि मौजूद रहे।
उधर भारतीय विद्वत समिति और गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ ने भी भीम सरोवर में श्रावणी उपाकर्म संपन्न कराया। अध्यक्षता संस्कृत विद्यापीठ के आचार्य रामानुज त्रिपाठी ने की। वैदिक कर्मकांड को आचार्य दयाशंकर मिश्र याज्ञिक और वेदाचार्य रंगनाथ त्रिपाठी व डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय ने संपन्न कराया। आचार्य रामनारायण त्रिपाठी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. जोखन पांडेय शास्त्री, डॉ. संकर्षण त्रिपाठी, वेंकटेश त्रिपाठी, अश्विनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।