फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SDM will responsible for the death with cold

ठंड से मौत हुई तो एसडीएम होेंगे जिम्मेदार

Sun, 11 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 11 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
SDM will responsible for the death with cold
क्लेक्ट्रेट सभागार में राजस्व परिषद की बैठक लेतीं डीएम संध्या तिवारी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
ठंड बढ़ने पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम संध्या तिवारी ने सभी एसडीएम को चेतावनी दी है कि अगर ठंड से किसी की मौत होती है तो उसके लिए वह ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि कंबल के लिए टेंडर हो गया है। जल्द ही तहसीलों को कंबल मुहैया हो जाएंगे। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार भ्रमण कर सड़कों पर बेसहारा जिंदगी गुजारने वालों के साथ जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सभी चौराहों और प्रमुख सड़कों पर अलाव जलाए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी रैन बसेरे संचालित हों। एसडीएम खुद इसकी मॉनीटरिंग करें। बता दें कि कंबल के लिए प्रति तहसील पांच लाख रुपये और अलाव के लिए 50 हजार रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


डीएम शनिवार को राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहीं थीं। इस दौरान वन, स्टांप और आबकारी विभाग वसूली में सबसे पीछे पाए गए। डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने की चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सभी एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed