फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   scam again in nagar nigam

नगर निगम में फिर सामने आई धांधली

Thu, 28 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
scam again in nagar nigam
घोटाला - फोटो : demo pic
नगर निगम के कोटेशन मद में ठेकेदारों से लिए गए रुपये को निगम के खाते में जमा नहीं करने का मामला उजागर हुआ है। यह सिलसिला तीन साल से चल रहा था। मामला प्रकाश में आने के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


नगर निगम में एक लाख के नीचे के काम कोटेशन के जरिए कराए जाते हैं। कोटेशन लाने वाले ठेकेदारों से निगम प्रशासन 100 रुपये शुल्क के रूप में लेता है। निर्माण विभाग और पथ प्रकाश में विगत तीन सालों में कोटेशन के माध्यम से कई काम करवाए गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ये काम कराने वाले ठेकेदारों से शुल्क के रुप में 100 रुपये भी लिए गए। लेकिन इन रुपयों को निगम के खाते में जमा नहीं किया गया है। लेखा विभाग की जांच में मामला पकड़ में आने के बाद निगम में हड़कंप मच गया है।सूत्रों के मुताबिक रकम जमा करने के लिए दोनों विभागों को पत्र भी जारी हुए हैं लेकिन अभी तक रुपये जमा नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में पकड़ा गया था मामला 
इस तरह की गड़बड़ी को पूर्व में चीफ इंजीनियर एसके केसरी ने पकड़ा था, जिसके बाद विभाग से रकम जमा करवाया गया था। हालांकि रुपये जमा हो जाने के बाद मामले के दोषियों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया था। 


पूर्व में भी इस तरह का मामला पकड़ में आया था, जिसके बाद रकम जमा कराए गए थे। तीन साल में अगर रुपये जमा नहीं हुए हैं, तो इसकी जांच करवाई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
- एसके केसरी, चीफ इंजीनियर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed