फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sarkari hospital and police men medicine issue

प्राइवेट अस्पताल में सरकारी खर्च पर इलाज करा सकेंगे पुलिसकर्मी

Mon, 07 Oct 2019 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
sarkari hospital and police men medicine issue
प्राइवेट अस्पताल में सरकारी खर्च पर इलाज करा सकेंगे पुलिसकर्मी
विज्ञापन

गोरखपुर। पुलिसकर्मियों और उनके परिवार को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके इसके लिए सरकार ने पहल की है। पहले चरण में गोरखपुर समेत प्रदेश के पंद्रह जिलों में इसकी शुरुआत होनी है। गोरखपुर में इसके लिए आठ प्राइवेट अस्पतालों ने सहमति दे दी है, जल्द ही एसएसपी/एसपी इन अस्पतालों से करार करेंगे। इसके बाद इन अस्पतालों में इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। अभी तक प्राइवेट अस्पतालों में इलाज में हुए खर्च रुपये की प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करना होता था फिर रुपये का भुगतान होता था। कई आरोप भी लगते थे।
एडीजी हेड क्वार्टर बीवी जोगदंड की ओर से तीन अक्तूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत पुलिस वालों को प्राइवेट अस्पतालों में उपचार मुहैया कराया जाएगा। कई सरकारी अस्पतालों में आधुनिक सुविधा न होने से पुलिस कर्मियों और उनके परिवार के लोगों को उचित इलाज नहीं मिल पाता। इसको देखते हुए 26 सितंबर डीजीपी की अध्यक्षता में प्रतिनिधियों और डॉक्टर्स की मीटिंग बुलाई गई थी। इस दौरान तय हुआ कि सीजीएचएस की निर्धारित दर से सुविधा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में एसएसपी/एसपी की तरफ से प्राइवेट अस्पतालों से करार किया जाएगा।
विज्ञापन

इन अस्पतालों की मिली सहमति
शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, फातिमा हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, पल्स हॅास्पिटल , लाइफकेयर हॉस्पिटल, सावित्री हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रचित हॉस्पिटल, गर्ग हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी इस व्यवस्था के तहत होता है इलाज
इलाज कराने के लिए पहले सरकारी अस्पताल जाना होता था। वहां से रेफर होने पर खुद के खर्च से प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना होता था। इलाज में आए खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए बिल बाउचर लगाना होता है। इसके लिए भी कई टेबल पर सिफारिश करनी पड़ती थी। अभी कुछ महीने पहले ही इसी प्रतिपूर्ति को लेकर बड़े बाबू पर घूस लेने का आरोप लगा था और उसको गिरफ्तारी कर जेल भी भेजा गया था।

इन जिलों में लागू होगी सुविधा
गोरखपुर, महराजगंज (केएमसी डिजिटल हास्पिटल), प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, कानपुर नगर, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, आगरा, सहारनपुर, वाराणसी, अलीगढ़, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed