फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus in medical college

इलाज में देरी पर बवाल, महिला गार्ड से हाथापाई 

Tue, 30 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in medical college
मेड‌िकल कालेज
मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में इलाज में देरी होने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। तीमारदार का आरोप है कि आधे घंटे तक इंतजार करने के  बाद भी डॉक्टर नहीं आईं। पूछने पर दाई से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वहां पहुंची महिला गार्ड और तीमारदार में हाथापाई भी हुई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


महाराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी गुरुचरन प्रजापति बहन वंदना प्रजापति को लेकर सोमवार शाम पांच बजे मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में पहुंचे थे। गुरुचरन के मुताबिक आधे घंटे तक डॉक्टर के न आने पर तीमारदार ने दाई से डॉक्टर के बारे में पूछा तो दाई ने कहा कि यह सरकारी अस्पताल है। बहुत बेहतर सुविधा चाहिए तो प्राइवेट अस्पताल चले जाओ। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर महिला गार्ड भी वहां पहुंची और तीमारदार के साथ हाथापाई शुरू हो गई। शोर सुनकर आसपास के कर्मचारी भी एकत्र हो गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत कराया। मामले में महिला गार्ड ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस वार्ड में मौत पर हंगामा

मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में रविवार देर रात मासूम की मौत होने पर तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मौके पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे गार्ड और पुलिस ने लोगों को शांत कराया। कुशीनगर निवासी रिंकू के छह महीने के बेटे आफताब को तेज बुखार के साथ झटका आ रहा था। शनिवार को घर वालों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पहले डॉक्टरों ने उसे वार्ड छह में भर्ती किया। सीरम की जांच में एईएस की पुष्टि होने पर रविवार को इंसेफेलाइटिस वार्ड के एम केबिन में शिफ्ट कर दिया गया। रात दो बजे मासूम की हालत बिगड़ने गई। उस समय वार्ड में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर बार उसकी मौत हो गई, जिसके बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घर वाले हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed