फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident victim father alligade khorabar police to release accused driver

हादसे में बच्चे की मौत के आरोपी वैन चालक को थाने से छोड़ा, पुलिस बोली-पकड़ा ही नहीं

Thu, 19 Dec 2019 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
road accident victim father alligade khorabar police to release accused driver
खोराबार इलाके में तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचला - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में बच्चे की मौत के मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी चालक को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया है। हालांकि अब पुलिस का कहना है कि उसे पकड़ा ही नहीं गया था। चालक को छोड़े जाने से बच्चे के पिता ने पुलिस के इस रवैये पर आक्रोश जताया है। वह इसकी शिकायत शुक्रवार को एसएसपी से करेंगे।
विज्ञापन


बीते 15 दिसंबर को इलाके के डुमरी गांव में बंधे के किनारे खेल रहे विशाल गौड़ की स्कूली वैन के चपेट में आने से मौत हो गई थी। चालक फरार हो गया था। ग्रामीणों ने चालक के स्थानीय एक रिश्तेदार सहित गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। विशाल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने इलाके के महीमाठ निवासी चालक को हिरासत में लेेकर उसके रिश्तेदार को छोड़ दिया।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व पुलिस ने हिरासत में लिए गए चालक को भी थाने से छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से बच्चे के पिता आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें थाने से ही छोड़ दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि बच्चे के पिता ने चालक को इलाके में घूमते हुए देखा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने कहा कि चालक को जेल भेज दिया गया है। उसके परिजन जमानत करवाने में लगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed