फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   retired soldier account extracted money at icici atm gorakhpur

रिटायर्ड सैनिक के खाते से निकले करीब 34 हजार रुपये, पासबुक अपडेट कराते हुए खुलासा

Thu, 19 Dec 2019 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुईं बाजार (गोरखपुर)। ।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुईं बाजार (गोरखपुर)। । Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Dec 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
retired soldier account extracted money at icici atm gorakhpur
online fraud
उरुवा कस्बे के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए रिटायर्ड सैनिक के खाते से जालसाज ने 34422 रुपये निकाल लिए। रिटायर्ड सैनिक ने जब पासबुक अपडेट कराई तो उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


उरुवा के बेलासपुर निवासी रामजी यादव आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार हैं। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक के किशुनपुर शाखा में है। सोमवार की सुबह दस बजे वह उरुवा कस्बे में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन


एटीएम पर एक व्यक्ति पहले से ही मौजूद था। उस व्यक्ति ने रुपये निकालने में उनकी मदद की। कार्ड मशीन में डालकर जालसाज ने कोड डलवाया। बाद में जालसाज ने बोला कि एटीएम में रुपये नहीं हैं और कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड उन्हें थमा दिया। बृहस्पतिवार की सुबह जब रामजी बैंक में पासबुक अपडेट कराने पहुंचे तो पता चला कि खाते से रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से पता चला कि बीस हजार रुपये एटीएम से निकाले गए हैं और बाकी रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की गई है। कुछ दिन पूर्व इसी तरह की घटना बंदुआरी निवासी हरि प्रसाद के साथ भी हुई थी। इस संबंध में थानेदार उरुवा बदरूद्दीन खान ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed