फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rain in gorakhpur

तेज हवा के साथ हुई बारिश, मिली राहत

Tue, 02 May 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाज सोमवार को बदल गया। इस दिन सुबह बादल छाए। तेज हवा चली और शुरू हो गई बारिश। ग्रामीण इलाकों में तो ओले पड़ने के साथ बिजली भी गिरी। करीब आधे घंटे की बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चार मई को भी मौसम कुछ ऐसे ही रहेगा। गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तापमान भी सामान्य बना रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। तकरीबन 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव हुआ है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ लखनऊ की ओर से गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया होते हुए बिहार की ओर निकल गया। इस वजह से इन सभी इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बारिश के बाद न सिर्फ न्यूनतम बल्कि अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आ गई। दिन का पारा लुढ़ककर 32.9 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान भी 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आकाश साफ रहेगा, लेकिन चार अप्रैल को मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed