फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Purvanchal play

इंसानियत में दिखी हैवानियत की झलक 

Thu, 05 May 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 05 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal play
रैम्पस स्कूल मे आयोजित नाटक का मंचन करते कलाकार - फोटो : rajesh kumar
पैसे की चाहत ने इंसान को किस कदर हैवान बना दिया है, इसकी बानगी बुधवार को पूर्वांचल नाट्य महोत्सव के तीसरे दिन मंच से दिखी। सांस्कृतिक संगम के नाटक  ‘किस्सा अजनबी लाश का’ की प्रस्तुति में समाज के विद्रुप हो रहे चेहरे की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि आखिर हमारा समाज किस ओर जा रहा है।
विज्ञापन


अभियान थिएटर ग्रुप एवं संस्कृति विभाग भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के तीसरे दिन रैंपस स्कूल के मंच पर एक लावारिश लाश को लेकर विवाद की स्थिति बनती है। दो जमींदारों के इलाके की सीमा पर मिली लाश को पहले तो कोई भी अपनाने का तैयार नहीं होता।
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही पता चलता है कि जो लाख का अंतिम संस्कार करेगा, उसे 50 लाख मिलेंगे। जमींदारों का दोनों ही पक्ष विवाद के स्तर पर लाश का दावेदार हो जाता है। यहां तक कि जिस लाश को थोड़ी ही देर पहले कोई अपनाने का तैयार नहीं होता, उसे दोनों पक्ष महापुरुष बताने लगते हैं और रेशम की धोती और चंदन की लकड़ी से अंतिम संस्कार की जरूरत बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बात तब फिर पलट जाती है जब दोनों ही जमींदारों को पता चलता है कि लाश से जुड़ा 50 हजार का मामला झूठा है। समाज को आइना दिखाने वाले इस नाटक को जीवंत बनाने में मानवेंद्र त्रिपाठी, आदित्य सिंह, नवनीत जायसवाल, कुश कुमार सिंह, पीयूष राज, प्रभात आनंद, शुभम कुमार, अमित कुमार राय, अखिलेश कश्यप और अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

मानवेंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में मंचित इस नाटक में मंच सज्जा की जिम्मेदारी प्रभात, सुमित, अमित और शुभम ने निभाई जबकि मेकअप राधेश्याम जी का रहा। आगंतुकों का स्वागत आयोजन समिति के संयोजक श्रीनारायण पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन प्रेमचंद श्रीवास्तव का रहा। 



व्यवस्था विरोध दिखाएगा नाटक ‘हवालात’
पूर्वांचल नाट्य महोत्सव के चौथे दिन रैंपस स्कूल के मंच पर रंग मंडल के नाटक ‘हवालात’ का मंचन होगा। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा लिखित इस नाटक में हवालात में व्यवस्था विरोध को दिखाया जाएगा और इसके माध्यम से देश के वर्तमान हालात को मंच पर उकेरने की कोशिश की जाएगी। नाटक का निर्देशन अजीत प्रताप सिंह का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed