फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   principal demonds 60 crore for medical college

मुख्य सचिव से प्राचार्य ने मांगे 60 करोड़

Thu, 29 Sep 2016 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 29 Sep 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
principal demonds 60 crore for medical college
मेडिकल कालेज में मुख्य सचिव से मिलने पहुंची आशा बहुएं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
इंसेफेलाइटिस के इलाज में आ रही दिक्कतें दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा ने मुख्य सचिव राहुल भटनागर से 60 करोड़ रुपये मांगे। उन्होंने कॉलेज में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कमी से उन्हें अवगत कराया। साथ ही उपकरण और दवा के मद में मिलने वाले बजट पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने 20 डॉक्टर और 110 पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत जताई और कहा कि इस मेडिकल कॉलेज में पूर्वांचल के अलावा बिहार से भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां मरीजों का काफी दबाव रहता है। स्टाफ बढ़ने पर और बेहतर तरीके से इलाज हो सकेगा। प्राचार्य ने मुख्य सचिव के समक्ष गैलरी टाइप लेक्चर थिएटर, सौंदर्यीकरण व सड़क का भी मुददा भी रखा। इस पर मुख्य सचिव ने प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

मुख्य सचिव राहुल भटनागर के मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं मांगों को लेकर पहुंच गईं। मगर पुलिस-प्रशासन ने उन्हें मुख्य सचिव से मिलने नहीं दिया, जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस पर पुलिस ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया। इससे आक्रोशित आशा कार्यकर्ता मुख्य सचिव के काफिले को रोकना चाहा, मगर वे सफल नहीं हो सकीं। जब मुख्य सचिव मेडिकल कॉलेज से चले गए, तब आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर जाम लगा दिया। इससे एसडीएम की गाड़ी फंस गई। पुलिस के प्रयास के बाद गाड़ी को निकाला गया। इसके बाद ऑल इंडिया आशा बहू कल्याण सेवा की अध्यक्ष चंदा यादव अपने दल के साथ चरगांवा पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकते रहे राह नहीं आए साहब

जिला व महिला अस्पताल मुख्य सचिव के दौरे को लेकर पहले से ही तैयारियों में जुटा रहा। इसको लेकर बुधवार को अस्पताल के विभिन्न वार्डों में चौकस साफ-सफाई की गई, साथ ही वार्डों के हर बेड पर नई चादर भी बिछाए गए थे। इतना ही नहीं विभिन्न वार्डों से मरीज के साथ एक ही अटेंडेंट को रोका गया था। इसके अलावा डॉक्टर और कर्मचारियों को वर्दी में आने की हिदायत दी गई थी। दोपहर दो बजे जब पता चला कि मुख्य सचिव नहीं आएंगे तो सभी ने राहत की सांस ली.

मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

मुख्य सचिव राहुल भटनागर को बीआरडी मेडिकल में कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी, संयुक्त नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन और ऑल इंडिया आशा बहू कल्याण सेवा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर समस्या दूर करने की मांग की। मुख्य सचिव ने उनकी समस्याओं को सीएम के सामने रखने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed