फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   power grid handovered 300 solar street light

पावर ग्रिड कारपोरेशन ने दी 300 सोलर स्ट्रीट लाइट

Thu, 29 Sep 2016 07:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 29 Sep 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
power grid handovered 300 solar street light
सोलर लाइट - फोटो : फाइल फोटो
पावर ग्रिड कारपोरेशन ने सांसद आदित्यनाथ को सदर संसदीय क्षेत्र में लगाने के लिए 300 सोलर स्ट्रीट लाइट सौंपे हैं, जिसे सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए उन्होंने एक समारोह में क्षेत्र के प्रमुख लोगों को वितरित कर दिया।
विज्ञापन


सांसद आदित्यनाथ ने कुछ समय पहले पावर ग्रिड कारपारेशन के चेयरमैन मोहन सिंह को पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की सिफारिश की थी। इस पर मोहन सिंह ने उन स्थानों को नाम मांगा था, जहां सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने थे। सांसद की तरफ से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। गुरुवार को कार्यदायी संस्था और पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारी ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर 300 सोलर स्ट्रीट लाइट दी, जिसे सांसद ने हर ब्लॉक से आए हुए लोगों को सौंप दिया। इसके अतिरिक्त सात स्थानों पर हाईमास्क सोलर लाइट भी लगाया जाएगा। जो सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है, उसकी बैट्री की गांरटी पांच साल तक होगी, जबकि उसके पैनल की गारंटी 25 साल की होगी। कार्यदायी संस्था उसका रखरखाव करेगी।
विज्ञापन

किन ब्लॉकों के लिए कितने सोलर लाइट

कैंपियरगंज    28
जंगल कौड़िया    31
भटहट    32
पिपराइच    36
खोराबार    25
पिपरौली    36
सहजनवां    29
सहजनवां कस्बा    5
खजनी    21
बांसगांव    7


इन स्थानों पर लगेंगे सोलर हाईमास्क
जंगल धूसड़ चौराहा, डोहरिया बाजार, भरोहिया शिवमंदिर, पिपराइच रामलीला मैदान, भौवापार शिवमंदिर, कैंपियरगंज चौराहा, घघसरा चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed