{"_id":"58b1aebe4f1c1b555cb22f0d","slug":"postal-exabition-orgainzed-in-head-post-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक प्रदर्शनी में दिखी अतीत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक प्रदर्शनी में दिखी अतीत की झलक
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में डाक टिकटों की प्रदर्शनी देखते लोग७
- फोटो : Amar Ujala
डाक विभाग की ओर से शनिवार को लगाई गई प्रदर्शनी में अतीत की झलक देखने को मिली। प्रधान डाकघर के प्रथम तल पर आयोजित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में पुराने डाक टिकटों और उनसे जुड़े इतिहास के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पर विशेष आवरण का विमोचन भी हुआ।
मुख्य अतिथि पीएमजी संजय सिंह ने प्रधान डाकघर परिसर में डाक टिकट प्रदर्शनी गोपेक्स- 2017 का शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय मेडल और पुरस्कार प्राप्त सदस्य जूरी दिनेश शर्मा को उन्होंने सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की प्रदर्शनी के स्वर्ण पदक विजेता सुमन दुबे, उत्तरपेक्स में स्वर्ण पदक व चीन में रजत पदक प्राप्त अश्विनी कुमार दुबे, गवर्नर ट्राफी प्राप्त हिमांशु कुमार सिंह और स्वर्ण पदक विजेता रमण कुमार मंडल को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बच्चों के लिए स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान प्रवर अधीक्षक डाक देवव्रत त्रिपाठी, प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मीनारायण तिवारी, सहायक निदेशक एसपी पांडेय, गोरखनाथ प्रसाद, पवन श्रीवास्तव, सुबेदार सिंह, एसके पांडेय, आरएस चंद, सतीश चंद्र राय, उमाशंकर सिंह, लालजी संजय रावत, डॉ. नीलिमा रूंगटा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
1896 का डाक टिकट मौजूद
प्रदर्शनी में 1896 में यूनान में जारी डाक टिकट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा भारतीय विरासतों के दौर, नेपाल, मानव स्वास्थ्य, बीमारियों, रेलवे, रोटरी, विज्ञान एवं तकनीक, वन्यजीव, फ्लोफोना, जंगे आजादी की लड़ाई, पं. जवाहर लाल नेहरू, बाल दिवस आदि की रोचक जानकारियों से जुड़े टिकटों की लंबी शृंखला भी प्रदर्शनी में लगाई गई है।