फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrest murderer

बड़े भाई के हत्यारे को पुलिस ने दबोचा

Thu, 19 Sep 2019 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police arrest murderer
बड़े भाई के हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

-पत्नी की तहरीर पर हथौड़े से हत्या का दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने बरामद की कुल्हाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार के नौसड़ के दवैया टोला में बड़े भाई पन्नेलाल की हत्या करने के आरोपी रामअशीष को बुधवार को पुलिस ने बाघागाड़ा के पास गिरफ्तार लिया। घटना सोमवार को हुई थी। उस दिन सामने आया था कि हत्या के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया गया था। दर्ज केस में भी हथौड़े का का जिक्र है। मगर, चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर खून लगी कुल्हाड़ी बरामद की है।

नौसड़ कस्बे के दवैया टोला निवासी रामानंद निषाद के बड़े बेटे पन्नेलाल की सोमवार की शाम को कमरे में सोते समय छोटे भाई रामअशीष ने सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई थी। पत्नी और बच्ची के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचते थे मगर वह फरार हो गया था। बेलीपार पुलिस मृतका की पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर रामअशीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बुधवार को गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह की जांच की जा रही है। अनैतिक संबंध का मामला सामने आ रहा है। आरोपी की शादी नहीं हुई है। भाई पहले बाहर रहता था और उसके घर पर आकर रहने के बाद दोनों भाई में विवाद शुरू हो गया था। पुलिस ने पन्नेलाल की पत्नी का मोबाइल भी जांच के लिए कब्जे में लिया है। जल्द ही जांच में पूरा मामला सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed