फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Photo exabition in gorakhpur university

लेंसमेन दिखाएंगे छायाकारों का हुनर

Thu, 18 Aug 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 18 Aug 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Photo exabition in gorakhpur university
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
फोटो जर्नलिस्ट और क्रिएटिव फोटोग्राफर्स की राष्ट्रीय संस्था लेंसमेन गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग के सहयोग से शुक्रवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रही है। यूनिवर्सिटी के अमृता कला वीथिका में आयोजित इस प्रदर्शनी में देश-विदेश के फोटोग्राफर का हुनर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक के मुताबिक प्रदर्शनी में 13 देशों और 13 राज्यों के छायाकारों की फोटो प्रदर्शित की जाएगी। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर शुरू हो रहे इस आयोजन का उद्घाटन कुलपति प्रो. अशोक कुमार करेंगे। आयोजन के क्रम में 20 अगस्त को एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के कोआर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा नवोदित छायाकारों को फोटोग्राफी की नई तकनीक से रूबरू कराएंगे। ‘शब्दचित्र’ विषय पर आयोजित कार्यशाला की शुरुआत दोपहर 11:30 बजे होगी। समापन 21 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर आरके कुरील होंगे। 

विज्ञापन

जीफा से सम्मानित तस्वीर भी होगी प्रदर्शनी का हिस्सा

दुबई में पिछले वर्ष आयोजित जीफा फोटोग्राफी अवार्ड में 72 लाख रुपये का पुरस्कार जीतने वाली मथुरा की होली तस्वीर प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण होगी। चौरीचौरा के अनुराग जायसवाल की इस तस्वीर का प्रदर्शनी में रहना आयोजकों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed