फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Photo exabition in gorakhpur university begins

130 तस्वीरों में बोल रही दुनिया

Fri, 19 Aug 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 19 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Photo exabition in gorakhpur university begins
फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते छात्र छात्राए । - फोटो : Mahesh Kumar
इटली और चीन के पहाड़ों की खूबसूरती और इनके बीच ब्राजील में नदी किनारे बसे शहर की तस्वीरें नजदीक आने को मजबूर कर रही हैं तो चिकित्सा व शिक्षा से जुड़ी बुनियादी जरूरतों को समेटने वाली तस्वीरें जीवन की सच्चाई बयां कर रही हैं। यही वजहें है कि विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो जर्नलिस्ट और क्रिएटिव फोटोग्राफर्स की संस्था लेंसमेन द्वारा गोरखपुर यूनिवर्सिटी के ललित कला विभाग के साथ मिलकर लगाई गई प्रदर्शनी की फोटो हर कद्रदान को लुभा रही है।
विज्ञापन


13 देशों और 13 राज्यों के छायाकारों की 130 तस्वीरों को लेकर ‘बोले दुनिया’ की थीम पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अमृता कला वीथिका में लगाई गई तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी का कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी किसी विषय की प्रस्तुति का सशक्त जरिया है, जो उस विषय का समूचा इतिहास समेटे होती है। बतौर विशिष्ट अतिथि प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने कहा कि चूंकि छायाकारों की प्रतिस्पर्धा खुद में होती है, ऐसे में साल-दर-साल तस्वीरों की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


ललित कला और संगीत विभाग की अध्यक्ष डॉ. उषा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन नए कलाकारों में ऊर्जा भरने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि अजय शाही ने कहा कि कला वीथिका में लगी हर तस्वीर फोटोग्राफरों के संघर्ष की दास्तां है। उद्घाटन आयोजन को डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. भारत भूषण और प्रदर्शनी के संयोजक संदीप श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनी में 72 लाख के जीफा अवार्ड विजेता अनुराग की ‘मथुरा की होली’ के छायाचित्र के प्रति लोगों का विशेष आकर्षण देखा गया। इस दौरान वेद प्रकाश पाठक, अमित सिंह पटेल, शिवहर्ष द्विवेदी, संजय शर्मा, आनंद चौधरी, रत्नेश श्रीवास्तव, अनुपम, गौरीशंकर चौहान, गौरव, विवेक अस्थाना, उमेश पाठक, योगेश प्रताप सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘शब्दचित्र’ कार्यशाला आज

प्रदर्शनी के आयोजकों ने बताया कि शनिवार को छायाकारों को फोटोग्राफी की नई तकनीक और विजन से रूबरू कराने के लिए ‘शब्दचित्र’ विषय पर कार्यशाला होगी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा इसके मुख्य वक्ता होंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी शनिवार और रविवार सुबह 11:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed