फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   people jaam highway when they did not get rupees

रकम न मिलने पर हाइवे जाम कर दिया

Sat, 26 Nov 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 26 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
people jaam highway when they did not get rupees
हाइवे जाम करते लोग। - फोटो : Amar Ujala
बेलीपार इलाके के बिस्टौली खुर्द में एसबीआई की शाखा न खुलने के विरोध मेें लोगों ने शुक्रवार को गोरखपुर-वाराणसी हाइवे जाम कर दिया। इसके चलते तकरीबन 45 मिनट तक राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराके आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में एसबीआई और पूर्वांचल बैंक की शाखाएं हैं, मगर बीते कई दिनों से दोनों ही बैंकों में रुपये की कमी की वजह से ताला नहीं खुल रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ग्राहक बैंक पर पहुंच गए। उन्होंने दो घंटे तक बैंक खुलने का इंतजार किया। इस दौरान किसी ने बताया कि रकम के अभाव में बैंक नहीं खुलेगा तो लोग भड़क गए। उन्होंनेे गोरखापुर-वाराणसी हाइवे जाम कर दिया। रास्ता बंद होने पर दोनों तरफ दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चक्का जाम किया

बांसगांव में पूर्वांचल बैंक की भटवली बाजार शाखा में शुक्रवार को भुगतान को लेकर खाताधारकों ने बैंक के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए। इससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम के दौरान ग्राम जमौली के राजू यादव के मौके पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचने और जबरिया रास्ता खुलवाने को लेकर बैदौली बाबू के रामप्रवेश सिंह से हाथापाईं शुरू हो गई। इस पर हंगामा शुरू हो गया। 100 नंबर पर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाया और दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। इस मौके पर विकास सिंह, दिनेश सिंह, भीम सिंह, शिवसागर, मीरा, रेनू, सीमा ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन बैंक नहीं खुला। शादी विवाह के मौके पर लोगों को पैसा न मिल पाने से सभी परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डाक घरों से लौटाए गए खाताधारक

करेंसी का संकट गहराने के बाद अब डाकघरों से खाताधारक लौटा दिए गए। विभाग के एटीएम पहले से ही खाली चल रहे हैं। ऐसे में रकम की निकासी न होने से खाताधारकों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। हालांकि विभाग की ओर से एसबीआई से करेंसी देने की मांग की गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद डाक घरों में नोट खत्म हो गए। विभाग ने खाताधारकों को शुक्रवार को बुलाया। लोग सुबह खाते से रकम निकालने के लिए डाक घर पहुंच गए। प्रधान डाकघर सहित अन्य डाकघरों में नकदी नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने खाताधारकों को वापस लौटा दिया। दफ्तर बंद होने तक डाकघरों में एसबीआई से रुपये नहीं मिले। कुछ खाताधारकों ने डाकघर के एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की तो एटीएम खाली मिले। प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया कि एसबीआई मुख्य ब्रांच से करेंसी की मांग की गई है। एसबीआई ने शुक्रवार तक करेंसी  देने का आश्वासन दिया था, मगर दिया नहीं। मजबूरन लोगों को लौटाना पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed