{"_id":"aacf66104bb6bba9776c4ddb0483e319","slug":"people-face-traffic-problem-for-four-hrs-at-rustampur-and-nausad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुस्तमपुर और नौसड़ में चार घंटे तक जाम लगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुस्तमपुर और नौसड़ में चार घंटे तक जाम लगा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैडलेगंज से नौसड़ रोड पर शुक्रवार सुबह लगे लंबे जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। चार घंटे तक लगे जाम का यह आलम था कि गाड़ियां रेंग भी नहीं पा रहीं थीं। दस मिनट का सफर लोग घंटे भर में तय कर पा रहे थे। ट्रैफिक पुलिस का चौराहों पर न होना जाम लगने की मुख्य वजह रहा। वहीं कई जगह होमगार्ड सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। लोगों ने खुद पहल कर जाम खुलवाया।
कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद की ओर से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बनाया गया प्लान कारगर होता नहीं दिख रहा है। इसकी असफलता का कारण ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता भी है । सोमवारी जाम के अलावा अब हर दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को रुस्तमपुर और नौसड़ में भीषण जाम लग गया। दोनों ही जगह पर ट्रैफिक पुलिस का कोई भी सिपाही मौजूद नहीं था।
आलम यह हो गया कि रुस्तमपुर से अमर उजाला तिराहा और फल मंडी तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इसमें कई एंबुलेंस भी शामिल थीं। घंटों जाम में फंसने के बाद लोगों ने खुद पहल कर जाम खुलवाया। हालांकि, चौराहे पर होमगार्ड के जवान थे लेकिन जाम नहीं खुलने पर वह भी किनारे हो गए। उधर नौसड़ में भी यही स्थिति रही। भीषण जाम की वजह से लोग परेशान रहे।