{"_id":"582a19fa4f1c1b57368fe736","slug":"people-face-problem-to-take-out-money-from-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कतार के बाद मिले एटीएम से नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कतार के बाद मिले एटीएम से नोट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा बाल विहार में पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम पर रकम निकालने के लिए लगी लाईन।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
सोमवार को बैंकों में बंदी से जहां बैंककर्मियों को लगातार चार दिन काम करने के बाद आराम मिला वहीं शहर में कई एटीएम चालू रहने से लोगों को भी राहत मिली। हालांकि इसके लिए लंबी कतार में लगना पड़ा। एसबीआई, पीएनबी समेत कई अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम में दोपहर तक तो सूखा रहा, लेकिन शाम से स्थिति में सुधार हुआ। बैंक अधिकारियों की मानें तो मंगलवार से नोटों को बदलने से लेकर एटीएम की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। लोगों को दो हजार रुपये के नोट भी मिलने शुरू हो जाएंगे।
शनिवार और रविवार को बैंक खुले होने के बाद सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के चलते बैंक बंद रहे। ऐसे में लोग एटीएम पर आश्रित थे। एसबीआई, एचडीएफसी, यूनियन बैंक, आईसीआईसीआई समेत कुछ अन्य एटीएम पर सोमवार की सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर होते-होते एसबीआई, एचडीएफसी आदि एटीएम के नोट खत्म हो गए, लेकिन दोपहर बाद फिर से नोटों की फीडिंग कर देने से देर शाम तक शहर के अन्य कई एटीएम से लोग नोट निकालते नजर आए। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया व इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों ने बताया कि एक से दो दिन के भीतर सभी शाखाओं पर नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी जाएगी।
मंगलवार से स्थिति में सुधार होने की संभावना है। रात से एटीएम में नोटों की फीडिंग शुरू हो जाएगी। आरबीआई की ओर से दोपहर तक पर्याप्त मात्रा में नोट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मंगलवार से लोगों को 2000 रुपये के नोट भी मिलने लगेंगे। बैंक कर्मचारी लोगों की सहूलियत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
- अमर सिंह, एजीएम, एसबीआई