{"_id":"5717a3fc4f1c1b8d358b4700","slug":"people-face-problem-for-money-due-to-vaccent-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर एटीएम बेकार, जहां रकम वहां कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर एटीएम बेकार, जहां रकम वहां कतार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज कालेज के बाहर स्थित एचडीएफसी एटीएम पर लगा पैसे न होने का नोटिस
- फोटो : mahesh kumar
भारतीय रिजर्व बैंक से करेंसी न मिल पाने से बैंकों में रकम की किल्लत बनी हुई है। यही वजह है कि ज्यादातर एटीएम में पैसे ही नहीं हैं और जहां हैं वहां लंबी कतार लग रही है। कैश काउंटर पर भी लोगों को छोटी नोट से ही संतोष करना पड़ रहा है। बैंक प्रशासन इस समस्या के समाधान जुटा है, लेकिन फिलहाल कोई भी स्पष्ट तौर पर कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
बुधवार को भी अधिकांश बैंकों के एटीएम में पैसे नहीं होने संबंधी तख्ती टंगी रही। जरूरतमंद एक एटीएम से दूसरे एटीएम चक्कर लगाते रहे। जिन एटीएम में रकम थी, वहां लंबी कतार लगी रही। इसके चलते थोड़ी देर में वो भी एटीएम खाली हो गए। सबसे ज्यादा दिक्कत भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों को हो रही है। हालांकि रकम की कमी सभी बैंकों में बनी हुई है।
इसी वजह से एटीएम कार्डधारकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसका असर बैंक के कैश काउंटरों पर भी देखा जा रहा है। ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को सौ की नोट में भुगतान कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
मांग के अनुरूप रकम नहीं मिल पा रही है। इसी वजह से दिक्कत बनी है। एटीएम कार्डधारकों की परेशानी कम करने के मद्देनजर ही कैश काउंटर से छोटी रकम दी जा रही है। इस समस्या को दूर करने का प्रयास चल रहा है।
- एके राय, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई