फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Gorakhpur shine with 42 crore's LED

42 करोड़ की एलईडी से जगमगाएगा शहर

Sun, 17 Jan 2016 10:23 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
तकरीबन 42 करोड़ रुपये की लागत से शहर की सड़कें और गलियां एलईडी से जगमगाएंगी। ऊर्जा संरक्षण के तहत केंद्र सरकार ने सोडियम लाइटों को एलईडी में बदलने की सहमति दे दी है। इसके तहत शहर की तकरीबन 28 हजार स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने के अलावा छह हजार खंभों पर नई फिटिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ ने बताया कि नगर निगम ने शहर की सभी सोडियम स्ट्रीट लाइटों को बदलकर उनके स्थान पर एलईडी लगाने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की थी। इस प्रस्ताव को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के सामने रखा था। उन्होंने इसके लिए सहमति दे दी है।
विज्ञापन


विद्युत मंत्रालय के अधीन संयुक्त उद्यम कंपनी एनर्जी एफि शिएंसी लिमिटेट(ईईएसएल) भी इन्हें बदलने के लिए तैयार हो गई है, लेकिन नगर निगम को कंपनी से एग्रीमेंट करना होगा। इस योजना में 41.43 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि ईईएसएल की ओर से बोली आमंत्रित करने पर इसमें और कमी आने की संभावना है। हालांकि, नगर निगम का अनुमानित प्रस्ताव 78.65 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह 28 लाख रुपये बिजली बिल चुकाता है नगर निगम
शहर की कई स्ट्रीट लाइटें दिन में भी जलती रहतीं हैं। शासनादेश के बावजूद न तो नगर आयुक्त पर जुर्माना लगा और न ही स्ट्रीट लाइटों के दिन भर जलते रहने पर लगाम लगाने के लिए विभाग की कवायद सफल हो सकी। नगर निगम ने शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को सौर ऊर्जा से जलाने की योजना खासी खर्चीली होने की वजह से फिलहाल इस पर विराम लगा दिया है। इसके बाद स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में बदलने का निर्णय लिया गया। निगम बिजली के मद में हरेक माह तकरीबन 28 लाख रुपये चुकाता है।


बदले गए लाइटों का शासन स्तर पर निर्णय होगा
नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी का कहना है कि अगर 28 हजार सोडियम और हैलोजन लाइटों को बदलकर एलईडी लगाया जाता है तो पुरानी स्ट्रीट लाइटों का निर्णय शासन स्तर पर होगा। संभव है कि इन लाइटों की नीलामी कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed