फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   now blood test will be available at health post also

अब हेल्थ पोस्ट पर भी होगी खून की जांच

Fri, 05 Feb 2016 08:22 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
now blood test will be available at health post also
शहरी हेल्थ पोस्ट पर जल्द ही जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके लिए 18 लैब टेक्नीशियन की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। 18 पदों के लिए 466 लोगों ने आवेदन किया है, जिस पर प्रभावी लोगों की पैरवी भी आनी शुरू हो गई है। सीएम दफ्तर से भी इसके लिए फोन आया है।
विज्ञापन


शहर में18 हेल्थ पोस्ट बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर अभी तक सिर्फ डॉक्टर ही रहती हैं और चिकित्सकीय सलाह, टीकाकरण का ही काम हो पाता है। अब इन्हें अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार हेल्थ पोस्ट को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाना है तो बाकी पर जांच तक की सुविधा शुरू करानी हैं। अभी जांच की जरूरत होने पर मरीज को जिला अस्पताल या महिला अस्पताल रेफर किया जाता है। जांच के लिए पहले भी प्रक्रिया शुरू की गई थी मगर शासन के निर्देश पर आवेदन रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन


अब एक बार फिर इसकी पहल हुई है। लैब टेक्नीशियन की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले चरण का साक्षात्कार हुआ है। सीएमओ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed