फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nepal

कर्फ्यू के बीच हुआ मूर्तियों का विसर्जन, सीमा पर तनावपूर्ण शांति

Fri, 01 Nov 2019 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
nepal
कर्फ्यू के बीच हुआ मूर्तियों का विसर्जन, सीमा पर तनावपूर्ण शांति
विज्ञापन

मृतक के परिवार के साथ 12 बिंदुओं पर हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे कृष्णानगर (नेपाल) में शुक्रवार को भी कर्फ्यू जारी रहा। इस दिन शाम को डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल ने बॉर्डर पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा। सीमा पर तनावपूर्ण शांति के बीच नेपाल प्रशासन ने 12 बिंदुओं पर समझौता कर पोस्टमार्टम के बाद सूरज पांडेय के शव का कृष्णानगर में ही अंतिम संस्कार करा दिया। इस बीच ढेबरुआ पुलिस नेपाल के चार युवकों और बढ़नी के एक नेता को हिरासत में ले लिया।
कृष्णानगर में बुधवार को लक्ष्मी विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में बवाल हो गया था। इसमें नेपाल के वार्ड नंबर दो का युवक महिनका लोहार घायल हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने विसर्जन रोक दिया। गुरुवार की सुबह उस वक्त माहौल खराब हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के बस अड्डे तिराहे पर पुलिस पिकेट बूथ फूंक दिया। इस पर कपिलवस्तु मुख्यालय से बुलाई गई स्पेशल फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए फायरिंग कर दी। आरोप है कि हवाई फायरिंग में बढ़नी के मिल कॉलोनी निवासी सूरज की मौत हो गई और बढ़नी की किरण कश्यप की कमर में गोली लग गई। इस घटना में कृष्णानगर के हबीबुर्रहमान भी घायल हो गए थे। नेपाल पुलिस ने गुरुवार की रात खुद ही मूर्तियों का विसर्जन करा दिया। इससे लोगों में नाराजगी थी, लेकिन कर्फ्यू के चलते वे विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन

पांच लोग ढेबरुआ पुलिस की हिरासत में
सिद्धार्थनगर/बढ़नी। नेपाल से एक समुदाय के चार युवकों के बढ़नी में एक नेता के घर आकर छुपने की जानकारी जैसे ही सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी कस्बे के लोगों को हुई, उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। आनन-फानन में नौ मेंस लैंड सेे सटी दुकानें बंद हो गईं। इससे तत्काल हरकत में आई ढेबरुआ पुलिस चारों युवकों और नेता को हिरासत में लेकर थाने चली आई। सूचना पर डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल खुद भी थाने पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। डीएम और एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा और बताया कि बढ़नी कस्बे में पूरी तरह से शांति है। सुरक्षा बल सक्रिय है। किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को दिलाया जाएगा मुआवजा
कपिलवस्तु के पुलिस अधीक्षक दीप शमशेर जबरा ने अफसरों, नेताओं और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर बताया कि मृतक के परिवारों को मुआवजा देने के लिए सहमति बनी है। 20 लाख रुपये की मांग परिजनों की ओर से की गई है। पुलिस इसके लिए सरकार से सिफारिश करेगी। कृष्णानगर में गुरुवार की सुबह से ही कर्फ्यू जारी है। स्थानीय प्रशासन वहां के माहौल को देखते हुए कर्फ्यू हटाएगा। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले युवक पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। बैठक में मुख्य जिला अधिकारी गजेंद्र बहादुर श्रेष्ठ, विधायक बीरेंद्र कनोडिया और कृष्णानगर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लोग शामिल रहे।

कृष्णानगर में सन्नाटा रहा
कर्फ्यू के चलते कृष्णानगर की सड़कों पर सन्नाटा है। रोड पर केवल फोर्स और बिखरी गोलियां दिख रहीं हैं। बॉर्डर सील होने से भारतीय सीमा में सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हो गई हैं। सीमा से सटे जामिया अहले सुन्नत इशातुल इस्लाम मदरशा के वाइस प्रिंसिपल मौलाना वेलाल अहमद कादरी ने भारत और नेपाल के लोगों से विशेषकर मुस्लिम समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की है। नगर पंचायत अध्यक्ष निसार अहमद वागी और वरिष्ठ सभासद निजाम अहमद ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है। बढ़नी व्यापार मंडल के अध्यक्ष कन्हैया मित्तल पूर्व अध्यक्ष सरदार हरिभजन सिंह, व्यापारी त्रिजुगी अग्रहरि ने कहा कि भारत-नेपाल का संबंध रोटी-बेटी का है। बढ़नी के लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed