Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Govardhan Puja is today; Lord Krishna will be worshipped through 'Annakoot'.

Gorakhpur News: गोवर्धन पूजा आज, अन्नकूट से होगी भगवान कृष्ण की आराधना

Sun, 08 Nov 2026 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja is today; Lord Krishna will be worshipped through 'Annakoot'.
गोरखपुर। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा सोमवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा है।
विज्ञापन

मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। तभी से इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है।

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार लोग घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करते हैं। भगवान कृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को मंगलवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, पंडित विकास मालवीय के अनुसार पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका स्वागत-सत्कार किया और तिलक लगाया। तभी से इस पर्व पर बहनों की ओर से भाइयों को तिलक लगाने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed