{"_id":"6af09c57dd29b0930a09e358","slug":"police-keeping-an-eye-on-the-immersion-of-13415-idols-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1512690-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 13,415 मूर्तियों के विसर्जन पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 13,415 मूर्तियों के विसर्जन पर पुलिस की नजर
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली के बाद लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों के विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार से शुरू होने वाले विसर्जन के दौरान प्रत्येक मूर्ति के साथ एक सिपाही तैनात रहेगा। जुलूस के साथ चलने से लेकर विसर्जन स्थल तक पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए शहर में डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।
जिले में कुल 13,415 लक्ष्मी और गणेश मूर्तियांस्थापित की गई हैं। इनके विसर्जन के लिए नगर निगम ने राजघाट पर कृत्रिम तालाब तैयार कराए हैं। तालाबों के आसपास बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है, ताकि देर शाम और रात में विसर्जन के दौरान कोई परेशानी न हो। सुरक्षा के मद्देनजर विसर्जन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
प्रशासन ने जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं, बिजली विभाग की टीम को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। टीम जुलूस मार्गों पर बिजली के तारों और अन्य संभावित खतरों पर नजर रखेगी। अधिकारियों ने दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान अपनाई गई व्यवस्था के अनुरूप सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का जोर शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन संपन्न कराने पर है।