{"_id":"6af09be59788c9f44c0cefb6","slug":"gorakhpur-dominates-state-level-kho-kho-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1512653-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर का दबदबा
विज्ञापन
गोरखपुर। अयोध्या में दो से सात नवंबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने तीन वर्गों में पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। टीम ने एक वर्ग में विजेता, एक में उपविजेता और एक में तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने बनारस को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में गोरखपुर को अयोध्या के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस वर्ग में टीम उपविजेता रही। इसके अलावा अंडर-14 बालक वर्ग में गोरखपुर ने प्रयागराज को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
टीम के मैनेजर महेंद्र सिंह और कोच अरविंद पासवान, जय हिंद यादव, मनोज सिंह, मोहन शनि सिंह, मुकेश राय एवं मंजूलता ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। गोरखपुर की इस उपलब्धि पर मंडल सचिव अरुणेंद्र राय, जिला सचिव संतोष सिंह, आलोक श्रीवास्तव और कमरुद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।