फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   navratri in gorakhpur

नाव पर आएंगी, हाथी पर होंगी विदा

Tue, 28 Mar 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
navratri in gorakhpur
मां दुर्गा
आठ दिन के इस नवरात्र में मां दुर्गा भक्तों के लिए नाव पर सवार होकर पधार रही हैं और हाथी पर विदा होंगी। द्वितीया युक्त प्रतिपदा से व्रत की शुरुआत होने से इसे काफी शुभदायक माना जा रहा है। मां का आगमन और उनकी विदाई का भी महात्म्य होता है। 
विज्ञापन


ज्योतिषीय गणनाओं में नवरात्रि में माता के आगमन एवं विदाई की सवारी का अपना महात्म्य है। ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद मिश्र एवं ज्योतिषी पंडित घनश्याम पांडेय के अनुसार नवरात्रि पर माता का नाव पर सवार होकर आना सम फलदायी है। माता का नौका विहार आर्थिक संपन्नता के दृष्टिकोण से अच्छा होगा। ऐसे में श्रद्धापूर्वक माता का व्रत करने वाले लोगों के लिए यह नवरात्रि आर्थिक उन्नति का कारक बनेगी। पहला व्रत बुधवार को है।
विज्ञापन


बुधवार दिन का स्वामी बुध है। बुध व्यापार का भी स्वामी है। ऐसे में नवरात्रि व्यापारी वर्ग के लिए विशेष शुभदायक है। बुध और गुरु की शुभ स्थिति से पूरा साल बुद्धि, ज्ञान, तर्क, कर्तव्यनिष्ठा, वाणिज्य व्यवसाय, धर्म-कर्म इत्यादि के वृद्धि का कारक साबित होगा। सूर्य की स्थिति प्रचुर अन्नोत्पादन की ओर इशारा कर रही है। हालांकि, हाथी पर सवार होकर माता का जाना थोड़ी सामाजिक अराजकता को जन्म दे सकता है। पंडित शरद चंद मिश्र बताते हैं कि इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों को नवरात्रि में माता की पूजा के साथ इंद्र आदि देवताओं की भी उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed