फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar Nigam will pick garbage itself from home to home

अब नगर निगम खुद उठाएगा डोर टू डोर कूड़ा 

Mon, 05 Sep 2016 01:16 AM IST
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 05 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam will pick garbage itself from home to home
कूड़ा उठाने की गाड़ी - फोटो : amar ujala
नगर निगम अब खुद शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाएगा। शासन के निर्देश के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर निगम सफाई कर्मचारियों की वार्डवार ड्यूटी की सूची तैयार कर रहा है। नगर निगम 60 रुपये महीने की दर से शुल्क लेगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर में कूड़ा उठाने के लिए मुस्कान ज्योति संस्था से अनुबंध किया था। सिविल लाइंस सहित बीस वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी थी। नगर निगम ने मुस्कान ज्योति संस्था को अनुबंध के आधार पर 15 लाख रुपये एडवांस में भी दिया था। इसके बाद दोबारा 3.50 लाख का भुगतान किया गया। संस्था को नगर निगम द्वारा 20 गाड़ियां भी दी गई थी। लेकिन बीच में भुगतान को लेकर नगर निगम और मुस्कान ज्योति के बीच विवाद हो गया। एक जुलाई 2016 से संस्था ने डोर टू डोर कूड़ा उठाना बंद कर दिया। कूड़ा उठान बंद होने पर नगर निगम ने संस्था को तीन नोटिस भी भेजा। बावजूद इसके संस्था ने कोई जवाब नहीं किया। शासन में मामला जाने के बाद नगर निगम को ही कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दी गई। शासन से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

निर्धारित शुल्क

डोर टू डोर कूड़ा अब नगर निगम के सफाई कर्मचारी उठाएंगे। घरों से 60 रुपये महीने, व्यापारी प्रतिष्ठानों से 100 से 250 रुपये महीने, प्राइवेट शिक्षण संस्थान से 1500 से 2000 रुपये प्रतिमाह लिया जाएगा। इस संबंध में कार्यकारिणी से भी प्रस्ताव पास हो गया है। नगर निगम के पास वर्तमान समय में 30 गाड़ियां डोर टू डोर के लिए हैं। इन 30 गाड़ियों पर 60 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए शासन से मिले निर्देश के अनुसार काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी वार्डों से कूड़ा उठाने का काम शुरू हो जाएगा। 
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed