फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nagar Nigam extension plan hold due to strike of lekhpals

हड़ताल में फंसी नगर निगम की विस्तार योजना 

Sat, 03 Sep 2016 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 03 Sep 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam extension plan hold due to strike of lekhpals
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते लेखपाल। - फोटो : Mahesh Kumar
नगर निगम की विस्तार योजना लेखपालों की वजह से फंस गई है। लेखपालों की हड़ताल की वजह से अब तक इन गांवों का सर्वे शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह से आ रही दिक्कतों को देखते हुए नगर आयुक्त ने एसडीएम सदर को जल्द सर्वे का काम शुरू कराने को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


योजना के तहत 42 गांवों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया जा चुका है। इन सभी गांवों का रकबा, जमीनों का पूरा ब्योरा, जनसंख्या आदि के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जानी है। इसकी जिम्मेदारी लेखपालों की दी गई है, लेकिन शुरुआत में तो लेखपालों ने इसमें लेटलतीफी की। और अब उनकी हड़ताल शुरू हो गई है। इसकी वजह से सर्वे का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। हड़ताल से नगर निगम के सामने दूसरी तरह की दिक्कत आने लगी है। क्योंकि 2017 में नगर निकायों का चुनाव होना है। इसके लिए मतदाताओं की सूची भी तैयार होनी है। ऐसे में निगम के सामने दिक्कत आने की आशंका है। इन परेशानियों को देखते हुए नगर आयुक्त ने एसडीएम सदर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


हालांकि सर्वे के लिए समय सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन 42 गांवों का रकबा समेत पूरा ब्योरा तैयार करना है। अभी तक इसकी शुरुआत नहीं होने को देखते हुए नगर आयुक्त ने एसडीएम सदर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रबीश चंद्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed