{"_id":"5741c7014f1c1bb215690984","slug":"modi-government-complete-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारमुक्त सुशासन का रहा केंद्र सरकार का दो वर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारमुक्त सुशासन का रहा केंद्र सरकार का दो वर्ष
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 22 May 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का स्वागत करते भाजपा अध्यक्ष जर्नादन तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला ,विनय सिंह व अन्य।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार का दो वर्ष पूरा हो रहा है। ऐेसे में वह दावे के साथ कह सकते हैं कि अब तक का समय भ्रष्टाचार मुक्त, सुशासन का रहा है। केंद्र की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने वाला रहा है।
सरकार ने बेरोजगारों से लेकर स्वरोजगार करने वालों तक के लिए योजनाएं शुरू की हैं। पूर्वांचल में उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को लाने का प्रयास हो रहा है। जहां तक रही प्रदेश की बात तो यहां अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को विकल्प के रूप में चुनेगी।
मिश्र ने ये बातें कुशीनगर जाते हुए भाजपा नेता विनय कुमार सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांव-गरीब-किसान-मजदूर की बात ही नहीं करती, उनके लिए योजनाएं भी बनाती है। प्रधान मंत्री बीमा, किसान बीमा योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजनाएं लोगों के लिए लाभकारी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इस नाते लोगों के अंदर केंद्र सरकार के प्रति विश्वसनीयता जगी है। अपने मंत्रालय का जिक्र करते हुए कहा कि उनके वहां उद्यमियों को रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कतें होती थीं, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने लगा। अब तक साढ़े सात लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बीमार उद्योगों के पुनर्जीवन के लिए व्यवस्था की गई है। छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोले जा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि बेरोजगार नौजवान उद्यमी बनें और वे दूसरों को रोजगार दे सकें। उन्होंने कहा कि कानपुर में दो सौ करोड़ की लागत से टेक्निकल सेंटर खोला जा रहा है। इसका शिलान्यास जून तक हो जाएगा। उसी तरह का एक सेंटर नोएडा में भी खोला जाएगा।