फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mobile phone found in exam from six invigilater

छह कक्ष निरीक्षकों के पास से मिला मोबाइल

Thu, 03 Mar 2016 01:18 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
mobile phone found in exam from six invigilater
यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां में नकल कराने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा था। निरीक्षण करने गए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को छह कक्ष निरीक्षकों के पास से मोबाइल मिला। उन्होंने मोबाइल को सील कर डीआईओएस कार्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन


ऐसी शिकायत मिली रही थी कि कई परीक्षा केंद्रों पर ईमला बोलकर और मोबाइल के जरिये नकल कराई जा रही है। सचल दस्तों को काफी मशक्कत के बाद भी कामयाबी नहीं मिल सकी थी। बुधवार को दोपहर की पॉली में रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। मुरारी इंटर कॉलेज में जांच करने गए सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक विनोद कुमार शर्मा को कई कमरों में स्थिति संदिग्ध दिखाई दी। कक्ष निरीक्षक मोबाइल लेकर कमरों में थे। उन्होंने छह कक्ष निरीक्षकों के पास से मोबाइल जब्त किया।
विज्ञापन


डीआईओएस एएन मौर्या ने बताया कि सभी कक्ष निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक बुधवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में नामांकित 39488 परीक्षार्थियों में से 2938 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed