फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMUT

पांच-पांच गांवों को गोद लेंगे सभी विश्वविद्यालय : कुलाधिपति

Fri, 23 Aug 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
MMUT
पांच-पांच गांवों को गोद लेंगे सभी विश्वविद्यालय : कुलाधिपति
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय आसपास के पांच-पांच तथा कॉलेज एक-एक पिछड़े गांवों को गोद लेंगे। जल्द ही कुलपतियों की बैठक बुलाकर इसका ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। कहा कि, इससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और अगले पांच साल में हम यूपी की तस्वीर बदलने में सक्षम होंगे।

एमएमएमयूटी के दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन के दौरान कुलाधिपति ने आत्मविश्वास को सफलता का मूलमंत्र बताया। एमएमएमयूटी के प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में इस विश्वविद्यालय ने अच्छी प्रगति की है। विद्यार्थी मदन मोहन मालवीय मालवीय के मंत्र अपने जीवन में उतारें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका में अब बदलाव की जरूरत है। ऐसी शिक्षा की जरूरत है जो सृजनात्मक हो, चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाए। छात्रों से कहा कि आप ऐसा काम शुरू करें जिसके जरिए दूसरों को भी रोजगार मिल सके। दीनदयाल उपाध्याय की बातों को स्मरण करते हुए कहा कि दूसरे देशों का ज्ञान देशानुकूल बनाकर इस्तेमाल करें और अपने देश का ज्ञान युगानुकूल बनाकर दूसरों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed