{"_id":"5df932728ebc3e87927967da","slug":"mla-letter-check-gorakhpur-city-news-gkp333684264","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा विधायक का लेटर पैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा विधायक का लेटर पैड
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह के लेटरपैड को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि उनके लेटरपैड पर लिखे गए सिफारिशी पत्र पर उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं या नहीं। तीस नवंबर को विधायक ने कैंट थाने में दो फर्म के ठेकेदारों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज करने और जालसाजी का केस दर्ज कराया था।
थाने में विधायक द्वारा दर्ज कराए गए केस के अनुसार गोरखनाथ थाना क्षेत्र के ललितपुरम राजेंद्र नगर निवासी ठेकेदार मेसर्स रीना सिंह और इसी थाना क्षेत्र के आदित्यनगर नथमलपुर निवासी मेसर्स अजय कांस्ट्रेक्शन ने विधायक के फर्जी लेटरपैड का इस्तेमाल कर 4.89 करोड़ रुपये का ठेका ले लिया था। हालांकि काम शुरू होने से पहले ही विधायक को इसकी जानकारी हो गई थी। आरोपी फर्मों ने पहले विधायक का लेटरपैड हासिल किया, फिर सिफारिशी पत्र तैयार कर विधायक के फर्जी हस्ताक्षर किए और ठेका लेने के लिए इसका इस्तेमाल किया।
निगम के अफसरों ने भी पत्र की वास्तविकता की छानबीन नहीं की और और ठेका देने की औपचारिकता अक्तूबर में पूरी कर दी। इसकी जानकारी विधायक को मिली तो उन्होंने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके पहले एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के भी पैड के दुरुपयोग का केस दर्ज किया गया था जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है मगर रिपोर्ट नहीं आ सकी है। इंस्पेक्टर कैंट रवि राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है, लेटरपैड को फॉरेंसिक लैब जल्द भेजकर जांच कराई जाएगी।