{"_id":"5d506d7b8ebc3e6d0c33b92d","slug":"minor-raped-five-years-old-girl-critical-condition-gorakhpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक
Mon, 12 Aug 2019 02:10 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथौली बाजार (कुशीनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथौली बाजार (कुशीनगर)
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
दुकान पर बिस्कुट खरीदने जा रही साढ़े पांच वर्ष की एक बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची की नानी ने बच्ची का पहले एक निजी डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन सुधार न होने पर उसे कप्तानगंज ले गई।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर रविवार को उसने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। किशोरी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
नानी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बच्ची उनके साथ ननिहाल में रहती है। नौ अगस्त की शाम पांच बजे वह बिस्कुट खरीदने जा रही थी, तभी गांव के एक किशोर उसे बाइक पर बैठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची के अंदरूनी हिस्से से रक्तस्राव होने पर उन्होंने उसे एक निजी डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर उसे निजी अस्पताल कप्तानगंज ले जाया गया। वहां बच्ची की हालत बिगड़ने पर रविवार को कप्तानगंज थाने में तहरीर दीं। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भेजवाया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।