फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   meeting in cmo office

ईटीसी को करें क्रियाशील, नियमित हो मॉनीटरिंग

Thu, 30 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
meeting in cmo office
इंसेफेलाइटिस को लेकर एक बार फिर ईटीसी (इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर) पर जोर बढ़ा दिया गया है। बुधवार को केंद्र सरकार की टीम ने सीएमओ दफ्तर में मंडल के चारों सीएमओ के साथ बैठक की। इस दौरान टीम ने कहा कि ईटीसी को क्रियाशील करके इस पर रोक लगाया जा सकता है। अफसरों ने निर्देशित किया कि स्थानीय अधिकारी इसकी नियमित मॉनीटरिंग करें। साथ ही फाइलेरिया, डेंगू व कालाजार बीमारियों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन



 जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों की हकीकत जानने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पहुंची टीम चार दिनों से जेई व एईएस का जायजा ले रही है। बुधवार की सुबह सीएमओ दफ्तर में जेई व एईएस के निदेशक सत्यमित्र ने गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया के सीएमओ व एडिशनल सीएमओ के साथ समीक्षा बैठक की। इस बीच इंसेफेलाइटिस, फाइलेरिया, डेंगू व कालाजार  जैसी घातक बीमारियों व उसकी व्यवस्था पर चर्चा हुई। साथ ही इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर को एक्टिव व सक्शन उपकरण, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, फॉर्मासिस्ट की उपस्थिति पर भी जोर दिया गया। टीम में जेडी संचारी रोग डॉ. पंकज श्रीवास्तव, सलाहकार केंद्र सरकार के कंसल्टेंट डॉ. कौशल कुमार आए थे। इस बीच कमियों व व्यवस्था पर ढाई घंटे तक मंथन चला।
विज्ञापन


टीम के सामने सभी ने अपने इलाके में होने वाली परेशानियों को पेश किया। जिसे दूर करने को कहा गया। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार, एडी हेल्थ डॉ. आरके तिवारी, एसआईसी डॉ. एचआर यादव, महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. नंद कुमार, डॉ. एके पांडेय, डॉ. एके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed