फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   masjid exploded from gunpowder In kushinagar

कुशीनगर: इन्वर्टर नहीं, बारूद से हुआ था मस्जिद में विस्फोट, मौलाना समेत तीन हिरासत में

Tue, 12 Nov 2019 10:18 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
masjid exploded from gunpowder In kushinagar
मस्जिद में जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज गांव के बैरागीपट्टी टोला स्थित मस्जिद में सोमवार को हुए विस्फोट की जांच मंगलवार को भी जारी रही। पुलिस ने पूछताछ के लिए मस्जिद के मौलवी अजीमुद्दीन रिजवी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि मस्जिद में काफी मात्रा में बारूद रखे होने की वजह से विस्फोट हुआ है। 
विज्ञापन


मस्जिद में सोमवार दोपहर तेज धमाका से गांव में अफरातफरी और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसओ संजय कुमार सिंह को मस्जिद के मौलवी ने विस्फोट का कारण इन्वर्टर की बैट्री फटना बताया था। हालांकि घटनास्थल पर बैट्री सुरक्षित मिली। 
विज्ञापन


एसओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। उसके बाद एसपी विनोद कुमार मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। 

सोमवार देर रात गोरखपुर से पहुंची बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की जांच टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस को मस्जिद के अंदर अत्यधिक बारूद होने का शक है। आखिर छत का क्रेक होना तथा कमरे की खिड़की और दरवाजे का शीशा टूटना बारूद से ही संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed