फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man dead body found in the field of wheat in gorakhpur

गोरखपुरः खेत में पड़ी थी लाश, कुत्तों ने नोंच डाला, जांच में जुटी तीन थानों की पुलिस

Sun, 14 Apr 2019 04:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Apr 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
man dead body found in the field of wheat in gorakhpur
मृत शरीर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

पनियरा के नरकटहा केवटलिया सिवान में रविवार की सुबह खेत में मजदूर का शत विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीण की सूचना पर तीन थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद मामला पनियरा का होने पर शव को पुलिस लेकर पोस्टमार्टम को चली गई। मजदूर पांच दिन पहले घर से 500 रुपये लेकर निकला था और तभी से घर नहीं लौटा था। चप्पल और कपड़े के आधार पर शव की शिनाख्त घरवालों ने की है। चेहरे को कुत्तों ने शव विक्षत कर दिया था।

विज्ञापन


गुलरिहा के भभौरा निवासी धर्मेंद्र (38) मजदूरी करके जीवन यापन करता था। 9 अप्रैल को वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में थे। इसी बीच रविवार को भगेला निवासी बुढेलि अपने खेत में काम करने गए। उन्होंने ही देखा की एक शव को कुत्ते नोंच रहे हैं और शरीर का आधा हिस्सा खा चुके हैं। इसकी सूचना उन्होंने गांव के अन्य लोगों को दी फिर पुलिस को सूचना दी गई। गुलरिहा के अलावा पनियरा और पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पाए जाने की सूचना फैलते ही आसपास के गांव के लोग भी एकत्र हो गए। मृतक धर्मेंद्र की पत्नी सुनीता और बड़े भाई हरिश्चंद्र भी पहुंचे। चप्पल और कपड़े के आधार पर पहचान कर ली। धर्मेंद्र की तीन बेटियां व दो बेटे हैं।
विज्ञापन


शराब पीने से मौत की आशंका
जहां पर शव पाया गया है कुछ महीने पहले ही एक शव वहां पर मिला था। आसपास के गांव में शराब का कारोबार होता है। आशंका है कि कच्ची शराब पीने की वजह से उसकी मौत हुई होगी या फिर ज्यादा शराब के नशे में गिरे होंगे और चोट से मौत हुई है। पनियरा थानेदार अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed